30 व 31 जुलाई को यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश। - Sunshine samay सनशाइन समय

30 व 31 जुलाई को यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश।

 30 व 31 जुलाई को यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश।


मौसम विभाग की ओर से जारी हुए मौसम अपडेट के मुताबिक, 29 जुलाई को यूपी के अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हाथरस के नजदीकी इलाकों में झमाझम बारिश हुई है । इसके साथ ही आगामी 30 जुलाई को आगरा, फिरोजाबाद, प्रयागराज, प्रतापगढ़, हमीरपुर, जालौन, इटावा, औरैय्या में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इस दिन कानपुर नगर, कानपुर देहात में भी लगातार बारिश हो सकती है।


वहीं, जुलाई माह के अंतिम दिन यानी 31 जुलाई को यूपी के प्रयागराज, चित्रकूट, संत रविदास नगर, वाराणसी, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, पीलीभीत जैसे जिलों के नजदीकी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url